कैबिनेट ब्रेकिंग: अब से कुछ देर में शुरू होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, मंईया सम्मान योजना सहित इन प्रस्तावों पर होगा फैसला

Cabinet Breaking: Hemant Cabinet meeting will begin shortly, decisions will be taken on these proposals including Maiya Samman Yojana

Hement Cabinet News: हेमंत सोरेन कैबिनेट की अहम बैठक अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली है। शाम 4 बजे से होने वाली इस बैठक में में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। अपराह्न 4 बजे विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में ये बैठक होगी।

 

विधानसभा के मौजूदा सत्र के मद्देनजर कुछ अहम विधेयक व प्रस्तावों पर कैबिनेट की रजामंदी ली जा सकती है। जानकारी के मुताबिक आज कई संशोधन विधेयक पर कैबिनेट की मुहर लगेगी। ये विधेयक सदन में पेश किया जाना है। वहीं कैबिनेट में अलग-अलग विभागों से 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

 

मंईया सम्मान योजना को लेकर भी आज की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। दरअसल लाखों महिलाओं को अब तक सम्मान राशि नहीं मिल पायी है। ऐसे में आज की बैठक में शेष बची महिलाओं के खाते में पैसे आने का रास्ता साफ हो सकता है। आज कैबिनेट में इस पर फैसला आ सकता है।

 

प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। पिछली बैठकों में भी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। ऐसे में इस बार भी नई घोषणाएं होने की संभावना है।

Related Articles