फर्जी इंस्पेक्टर बनकर महिला से ठग लिये लाखों के गहने…. ठगी का तरीका जानकर आप भी रह जाओगे दंग

जमशेदपुर। फर्जी इंस्पेक्टर बनकर शातिरों ने महिला से 6 लाख रुपये के गहने ठग लिये। महिला को लूटेरों का डर दिखाते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज में गहने लूट लिये और फरार हो गया। घटना झारखंड के जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड जोजो पान दुकान की बतायी जा रही है।
इस मामले में नकली पुलिस की महिला ने असली पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक दो बदमाशों ने महिला नविंद्रर कौर से खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर छह लाख रुपये के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने परिचित के साथ मामले की शिकायत करने थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने महिला के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला नविंदर कौर ने बताया कि वह शाम को अपनी सहेली के घर गई थी। इसके बाद जब महिला वहां से लौटी तो इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें जोजो पान दुकान के पास रोक लिया।
इस दौरान एक बदमाश ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए महिला से कहा कि शहर में छिनतई की इतनी घटनाएं हो रही हैं और आप सोना पहन कर घूम रही हैं। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने वहां से गुजर रहे अपने तीसरे साथी को रोका और उसे भी गले से सोने की चेन निकालकर उन्हें देने के लिए कहा, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी चेन को एक कागज में मोड़कर अपने पैंट की पॉकेट में रख लिया, वहीं ये सब देख रही महिला को उनपर विश्वास हो गया।
इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित महिला से भी अपने गहने उतारकर देने के लिए कहा। उनके कहे अनुसार महिला ने भी अपने गहने उतार कर दे दिए, जिसके बाद बदमाशों ने एक कागज में सारे गहने लपेटे और बैग में रख लिए।इधर महिला को घर जाने की बात कही, जिसके फिर बाद में आरोपी बैग लेकर बाइक से सोनारी मेन रोड की तरफ निकल गए।









