जलते शव..बिखरे अंग…दोपहर में गूंजा ऐसा धमाका कि 5 किमी तक कांपी ज़मीन…पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 18 की मौत…गांव में मातम, 8 की हालत नाजुक

दोपहर में गूंजा ऐसा धमाका कि 5 किमी तक कांपी ज़मीन! पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 18 की मौत

आंध्र प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Andhra Pradesh के Kakinada जिले के समरलाकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

 फैक्टरी में काम चल रहा था, तभी हुआ धमाका

गोदावरी नहर के पास स्थित Suryashree Fireworks Factory में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के पांच गांवों में घना धुआं फैल गया। एक निजी स्कूल की इमारत के स्लैब में दरारें आने की भी सूचना है।

 18 की मौत, 11 की पहचान

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 11 की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं।

गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को काकीनाडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर कई शव पूरी तरह जल चुके थे और शरीर के अंग बिखरे पड़े थे।

 मौके पर पहुंचे अधिकारी, राहत कार्य जारी

धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने घटना पर गहरा दुख जताया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए।

राज्य की गृह मंत्री को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के एसपी और कलेक्टर पहले से मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

 प्राथमिक जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी अडापा नानी के परिवार द्वारा संचालित की जा रही थी। मृतकों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।

धमाके के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। आशंका है कि पटाखों के केमिकल में चिंगारी या तकनीकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

 बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई घायलों की हालत गंभीर है। पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

यह हादसा एक बार फिर पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close