झारखंड के आयुष्मान भारत घोटाले में नया मोड़, बंटी-बबली ने खोला हॉस्पिटल, व्यवसायी से 80 लाख की ठगी का आरोप

New twist in Jharkhand's Ayushman Bharat scam, Bunty-Babli opened a hospital, accused of cheating a businessman of 80 lakhs

धनबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां अनिकेत वर्मा उर्फ अनिकेत रवानी और नंदनी साव ने मिलकर एक व्यवसायी को 80 लाख रुपये का चूना लगाया है. इतना ही नहीं ठगी और ब्लैकमेलिंग के रुपयों से दोनों ने बाघमारा  के बड़ा पांडेयडीह में एक अस्पताल भी खोल दिया. अब मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस बंटी बबली की तलाश में है. हालांकि इस मामले में दो महिला और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

झारिया के अनिकेत और नंदनी साव ने फिल्म  बंटी और बबली  की तरह ही दोनों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रामगढ़ के एक करोबारी को 80 लाख रुपये का चूना लगाया. ठगी और ब्लैकमेलिंग के रुपयों से दोनों ने बाघमारा के बड़ा पांडेयडीह में एक अस्पताल भी खोल दिया.

 कैसे हुआ खुलासा?

बता दें कि  जून महीने में रामगढ़ थाना में जब व्यवसायी रवींद्र ने मामले की शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ, जांच के दौरान हर रोज नए नए मामले में खुलासे होते गए. रामगढ़ पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन अनिकेत और नंदनी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

 एक महीने में ही लूटे 78 लाख रुपये

कारोबारी रवींद्र ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि दोनों ने विश्वास में लेवकर और मदद के नाम पर दोस्ती बढ़ाई और बाद में कारोबारी की पत्नी और बच्चियों की हत्या की धमकी देकर रुपये ऐंठ लिए. व्यवसायी ने अनिकेत के अलावा अन्य सात बैंक खातों में और दो यूपीआई के जरिए 6 मार्च से 22 मार्च के बीच करीब 78 लाख रुपये दिये.

Related Articles

close