Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G की बंपर डील, कीमत सीधे 39 हजार तक आई
Amazon is offering a massive deal on the Samsung Galaxy S25 Plus 5G, with the price dropping by up to 39,000 rupees.

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G भारी छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी ऑफर्स का पूरा लाभ लेने पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सिर्फ 39,044 रुपये में मिल सकता है, जो इसकी असली कीमत की तुलना में काफी कम है। इस डील में फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं।
Samsung Galaxy S25 Plus 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की मूल कीमत 99,999 रुपये है। अमेजन पर इसे 25 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 74,994 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, 5,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो 35,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। यह फोन नेवी और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Plus 5G में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है और इसमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP और 10MP के अन्य सेंसर शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।









