BSF जवान और 1 सिपाही की मौत, लू का कहर जारी, बिहार में 50 से ज्यादा पहुंचा मौत का आंकड़ा

पटना। बिहार में लू का कहर टूट रहा है। लू की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग तो छोड़िये शासकीय कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। पिछले दिनों दो जवान की मौत के बाद रविवार को बीएसएफ जवान और सोमवार को एक सिपाही की लू लगने से मौत हो गयी। सिवान के हुसैनगंज थाना में पदस्थापित पीटीसी कलामुद्दीन अंसारी की लू लगने से मौत हो गई। लू लगने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने कलामुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सिपाही कलामुद्दीन रोहतास के निवासी थे और हुसैनगंज थाना में पदस्थापित थे।

सिपाही को दो दिन से बुखार आ रहा था। इसी बीच कलामुद्दीन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल पुलिसकर्मी पहुंचे, इलाज के दौरान उसकी मौक हो गयीगर्मी के कारण जिले में पठन पाठन कार्य पर 24 जून तक रोक लगा दी गई है। रविवार को नौ और लोगों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या लगभग 51 हो गई है।

पटना में लू लगने से एक रेलकर्मी व बीएसएफ के एक जवान समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी। फतुहा – इस्लामपुर रेलखंड पर एसएसइ पटना 3 में कार्यरत हैमर मैन रामप्यारे सिंह (52 वर्ष) की मौत इस्लामपुर स्टेशन के पास काम करने के दौरान हो गयी।

कर्मचारियों ने बताया कि रामप्यारे सिंह जो बनारस के रहने वाले थे, रविवार को काम करते वक्त बेहोश हो गये. मौके पर मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मृतक के परिजनों को सूचना दी. रेल कर्मचारी की अचानक मौत होने से रेल कर्मियों में मायूसी छा गयी.

Related Articles

close