रक्षाबंधन पर भाई की मौत: राखी बंधवाने से पहले भाई की हो गई मौत, रोती बिलखती बहन ने आखिरी बार भाई को बांधी राखी, देखें Video

रक्षाबंधन विशेष : देशभर में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और वचन लेती है कि वह जिंदगी भर उसकी रक्षा करेगा। भाई और बहन का त्योहार सदियों से भारतवर्ष में चला आ रहा है। जश्न के इस माहौल के बीच तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले से गमगीन करने वाली खबर है। यहां रक्षाबंधन पर महिला अपने भाई को राखी बांधने पहुंची लेकिन, त्योहार मनाने से पहले ही भाई की हार्ट टैक से मौत हो गई। बहन ने रोते-बिलखते मृत भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी।

रक्षाबंधन के इस जश्न भरे माहौल के बीच तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक महिला ने दुखद घटना में अपने भाई को खो दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। तस्वीरें दिल को झकझोर कर देने वाली हैं। वीडियो में महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपने मृत भाई को राखी बांधती नजर आ रही है।

देखें वीडियो

भाई की कलाई पर रोते हुए राखी बांधी पेद्दापल्ली जिले में एक बहन के भाई की रक्षाबंधन से एक दिन पहले हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने मृत भाई की कलाई पर रोते हुए रखी बांध रही है। दरअसल, चौधरी कनकैया का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी बहन अपने भाई के घर रक्षाबंधन मनाने आई थी, महिला अपने भाई को राखी बांधती इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

close