Bride-to-be सावधान! इस सीजन खूब पसंद किए जा रहे हैं ये 3 मेहंदी डिजाइन, अभी कर लें सेव!
Brides-to-be, beware! These 3 mehndi designs are a huge hit this season, save them now!

एक दुल्हन के लिए लहंगा, मेकअप और हेयरस्टाइल जितना जरूरी है, उतना ही हाथों में रची ब्राइडल मेहंदी भी महत्वपूर्ण है। मेहंदी सिर्फ एक रस्म नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की खूबसूरती और जज्बातों को भी बयां करती है। हर दुल्हन चाहती है कि उसकी मेहंदी खास हो, इसलिए सही डिजाइन का चुनाव करना जरूरी है।
अगर आप अपनी शादी के लिए मेहंदी डिजाइन चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे तीन ट्रेंडिंग विकल्प हैं।
पतझड़ मेहंदी डिजाइन
पतझड़ मेहंदी डिजाइन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है, जो हल्की और कम भरी हुई मेहंदी पसंद करती हैं। इस डिजाइन में सूखे पत्तों और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथों पर बेहद खूबसूरत और नेचुरल लुक देते हैं।
बेल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
बेल पैटर्न ब्राइडल मेहंदी का क्लासिक विकल्प है, जो हर सीजन में नया अंदाज लेकर आती है। इसमें पतली लाइनों, छोटे फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल होता है, जो हथेली से उंगलियों तक फैले होते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर उन दुल्हनों के लिए है, जिन्हें फ्लोरल पैटर्न पसंद हैं।
मॉर्डन मेहंदी डिजाइन
मॉर्डन मेहंदी डिजाइन आज की दुल्हन के लिए ट्रेंड में है। इसमें ज्योमेट्रिक शेप्स, सिंपल लाइन और यूनिक पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। यह उन दुल्हनों के लिए है जो ट्रेडिशनल डिजाइन से अलग और यूनिक लुक चाहती हैं।









