घूसखोर CO गिरफ्तार : 40 हजार घुस लेते निगरानी विभाग ने कार्यालय से रंगे हाथों दबोचा

कुढ़नी : निगरानी की टीम ने शुक्रवार (18 अगस्त) को कुढ़नी अंचलाधिकारी पंकज कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. सुबह-सुबह इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गिरफ्तार करने के बाद पटना से आई निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई. सीओ पंकज कुमार ने कुढ़नी के मनकौली निवासी मिथिलेश कुमार यादव से सौदा तय किया था. निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर ये पैसे मांगे गए थे.

बताया जाता है कि पैसे मांगे जाने के बाद मिथिलेश कुमार यादव ने निगरानी में इस संबंध में शिकायत की थी. टीम ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया. सत्यापन के क्रम में पाया गया कि 40 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. इसके बाद कांड दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया. इसके बाद कार्रवाई की गई तो पंकज कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते कुढ़नी अंचल कार्यालय से पकड़ा गया.

Related Articles

close