घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार : 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, मंदिर के पास घूस देने बुलवाया, वहीं जांच टीम ने घेरकर पकड़ा

Corrupt employee arrested: Caught red-handed accepting a bribe of 5000 rupees; he had arranged to receive the bribe near a temple, where the investigating team surrounded and apprehended him.

Trap News : घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर 5000 रुपये रिश्वत ले रहा था। जांच अधिकारी गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में कुछ और भी नाम सामने आ सकते हैं। पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले का है।



जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के एक राजस्व कर्मचारी को अरेस्ट किया गया है। कर्मचारी का नाम राजेश रौशन है, जो अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत में पदस्थ था। कर्मचारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रघवापुर मंदिर के पास से की गई।

शिकायत के मुताबिक विनय कुमार सिंह से जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लिये राजस्व कर्मचारी पैसे कि डिमांड कर रहा था। 5000 रुपये नहीं देने पर काम नहीं किया जा रहा था।

कई दिनों तक अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी जब काम नहीं हुआ, तो आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की गयी। विनय कुमार सिंह ने 24 दिसंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में लिखित शिकायत की।

शिकायत की जांच जब निगरानी विभाग ने की,तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग की गयी। घूस की रकम लेकर कर्मचारी ने पीड़ित को मंदिर के पास बुलाया, जहां पहले से ही निगरानी विभाग की टीम मौजूद थी। जैसे ही पैसा निकालकर विनय ने आरोपी कर्मचारी राजेश को दिया, निगरानी विभाग के कर्मचारी ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ लिया।

निगरानी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिकायत की सत्यता की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। आज इस मामले में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। घूस की रकम भी बरामद कर ली गयी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अभी पूछताछ चल रही है, कुछ जानकारी और भी मिल सकती है।

Related Articles