घूसखोरी का पर्दाफाश…सरायकेला में बड़ा बाबू 10,000 रुपये लेते पकड़े गए…ग्रामीण विकास विभाग में हड़कंप

Bribery exposed... Big clerk caught taking Rs 10,000 in Seraikela... commotion in Rural Development Department

रांचीः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने सरायकेला में ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को 10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो बीमा का पैसा निकलवाने के नाम पर पैसा मांग रहा था।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला- खरसावां के लिपिक खेत्र मोहन महतो को जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। एसीबी ने लिपिक को जिला मुख्यालय के बाहर चाय दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा उसके बाद कार्यालय में लाकर नोटों की गिनती कराई उसके बाद विधिवत हिरासत में लेकर अपने साथ जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय ले गई है।

एसीबी डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि लिपिक द्वारा उनके विभाग में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार नामक कर्मी ने उनके पिता के ग्रुप बीमा का पैसा निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। राहुल कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को की थी। उसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया और सोमवार को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के इस कार्रवाई के बाद जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close