Breaking : बालू कारोबारी को घर के सामने गोलियों से भूना… मौके पर हुई मौत

गढ़वा । जिले में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बालों कारोबारी का नाम असलम बताया जा रहा है। बालू कारोबारी असलम को उस समय गोली मारी गई है जब वह घर के बाहर टहल रहा था। अज्ञात अपराधियों ने उसके मोहल्ले में ही उसे 3 गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।









