BREAKING: राजस्थान के पोकरण में हुआ धमाका, कुल तीन धमाकों की आई आवाज


राजस्थान : भा
रत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई ही। इस समय बौखलाया हुआ पाकिस्तान लगातार ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारत की अलग-अलग जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारतीय सेना भी पाकिस्तान के हमलों का मुहंतोड़ जवाब दे रही है और उनके हमलों को नाकाम कर रही है।

इसी बीच राजस्थान के पोकरण के कुछ इलाकों में धमाके होने की खबर सामने आई है। पोकरण में तीन धमाके हुए हैं। इसके बाद वहां के गांवों को खाली कराया गया है। इसके साथ ही आपको यह भी बताते चलें कि अभी जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। वहां पाकिस्तान लगातार मिसाइल गिरा रहा है। जिला कलेक्टर ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। इसके साथ ही शहर में लोगों के आने और बाहर जाने पर अभी रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोकरण भारत के लिए है महत्वपूर्ण जगह

आप सभी ने कभी न कभी पोकरण जगह का तो नाम सुना ही होगा। आपको बता दें कि यह वही जगह है जहां भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। आपको बता दें कि 1998 में 11 मई को भारत ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। राजस्थान के पोकरण में कुल 5 परमाणु हथियारों का परीक्षण किया गया है। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलोई गांव के पास 11 मई को 3 और उसके दो दिन बाद यानी 13 मई को दो टेस्ट किए गए थे और उसके साथ ही भारत भी परमाणु हथियारों वाला देश बन गया है। यही वो कारण है कि पोकरण भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण जगहों में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बार 1974 में हुआ था परीक्षण

आपको बता दें कि भारत ने पहली बार 1974 में परमाणु परीक्षण किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश के बाद 18 मई 1974 को पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। इंदिरा गांधी ने तब उस परीक्षण का नाम ‘बुद्ध मुस्कुराए’ दिया था तो 1998 में परीक्षण का नाम ‘शक्ति’ रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close