रांची। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। शिबू सोरेन की बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि सीता सोरेन पार्टी से नाराज है और वो जल्द ही पाला बदल सकती है।

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद नई कैबिनेट गठन को लेकर सीता सोरेन नाराज चल रही थी। चर्चा यह थी कि सीता सोरेन खुद मंत्री बनना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को मंत्री बनाया,जबकि सीता सोरेन को किसी तरह का पद नहीं दिया गया।

शिबू सोरेन को भेजा गया पत्र…

चर्चा यह थी कि वह भाजपा के कई नेताओं के भी संपर्क में है। खुद निशिकांत दुबे ने भी कई दफा इस बात को कहा था कि सीता सोरेन उनसे लगातार संपर्क में है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...