BREAKING: शरद पवार ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा, इस्तीफा देने का किया ऐलान

मुंबई: शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। पवार ने कहा कि वो इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने अभी पद छोड़ने की वजह नहीं बताई है। राकांपा महाराष्ट्र के महा-विकास अघाड़ी गठबंधन में सहयोगी है।

4 दिन पहले गुरुवार को शरद पवार ने कहा था कि रोटी पलटने का वक्त आ गया है। किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है। इस बयान पर अजीत पवार ने कहा कि नए चेहरों को आगे लाना NCP की परंपरा रही है।

Related Articles

close