BREAKING: साढ़े 3 करोड़ का पुराने नोटों का अंबार! क्राइम ब्रांच की रेड में 4 गिरफ्तार, नजारा देख थम गई सांस

BREAKING: साढ़े 3 करोड़ का पुराने नोटों का अंबार! क्राइम ब्रांच की रेड में 4 गिरफ्तार, नजारा देख थम गई सांस
दिल्ली। नोटबंदी को आठ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की अमान्य नोटबंदी वाली करेंसी (500 और 1000 रुपये के पुराने नोट) बरामद की है।
यह कार्रवाई शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास की गई, जहां पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष, टेक चंद, लक्ष्य और विपिन कुमार के रूप में हुई है।
खुफिया सूचना पर बिछाया गया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने नोटों का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई। आरोपियों के पास से नोटों के बड़े-बड़े बंडल बरामद हुए। दो वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनका इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए किया जा रहा था।
झूठे वादों के जरिए नोट खरीदना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोले-भाले लोगों को यह झांसा देते थे कि यह करेंसी ‘आरबीआई से बदली जा सकती है’। इसी झूठे वादे के आधार पर वे कम कीमत में पुराने नोट खरीद रहे थे। हालांकि 2016 की नोटबंदी के बाद यह करेंसी रखना और उससे लेन-देन करना कानूनन अपराध है।
नोटबंदी कानून के तहत दर्ज हुआ केस
स्पेसिफाइड बैंक नोट्स एक्ट के तहत, इस प्रकार के पुराने नोटों का रखना, खरीदना या बेचना दंडनीय अपराध है। इसके आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और नोटबंदी कानून की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच अब जांच की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार में इनके और कितने साथी शामिल थे और इतनी बड़ी मात्रा में नोट आखिरकार इनके पास कैसे पहुंची। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के मॉड्यूल को खत्म करने के लिए कार्रवाई और तेज की जाएगी।

















