चाईबासा चर्चित कमलदेव गिरी हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपकी बता दे कि ये गिरफ्तारी यूपी के बलिया से हुई है। गिरफ्तार आरोपी की लेकर आज चाईबासा पुलिस चक्रधरपुर पहुंचेगी।

कमलदेव गिरी हत्याकांड के बाद से ही तनाव का माहौल था। हत्याकांड के बाद भाजपा लगातार सरकार पर आरोप लगा रही थी। जिस कारण पुलिस भी हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी जाहिद अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

एसपी आशुतोष शेखर ने दिया बयान

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि कमलदेव गिरी की हत्या के मुख्य आरोपी सतीश प्रधान को पुलिस ने यूपी के बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का पूरा खुलासा हो जाएगा। गुरुवार शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी जाएगी।

गिरफ्तारी का घटनाक्रम

कमलदेव गिरी की हत्या 12 नवंबर को चक्रधरपुर में हुई थी। भारत भवन के समीप बम मारकर की गई हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर था। हत्याकांड के बाद एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था और लगातार छानबीन के बाद मुख्य आरोपी के उत्तर प्रदेश में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंची। बलिया पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में चाईबासा पुलिस लगी थी। अपराधी भी लगातार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस के लगातार दबिश बनाए रहने और हाई अलर्ट के बाद वह दो बार पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला। सोमवार की रात आखिरकार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। चाईबासा पुलिस उसे लेकर चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई है। इन सवालों के बीच अब भी मुख्य आरोपी जाहिद की गिरफ्तारी पर सबकी निगाहें टिकी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...