BREAKING: अब दोपहिया वालों की भी जेब कटेगी! मोदी सरकार ने टोल टैक्स पर दिया करारा झटका, 15 जुलाई से लागू नया नियम
Toll Tax on Two Wheelers: अब बाइक-स्कूटर वालों को भी देना होगा टोल, FASTag से कटेगा पैसा, नियम तोड़ा तो लगेगा 2000 का जुर्माना!

मोदी सरकार ने टोल टैक्स को लेकर देश के 17 करोड़ दोपहिया वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। अब बाइक और स्कूटर जैसे वाहन भी राष्ट्रीय राजमार्गों (NHAI) पर टोल टैक्स के दायरे में आ गए हैं।
15 जुलाई 2025 से नया नियम लागू होगा, जिसके तहत दोपहिया वाहनों को भी FASTag के माध्यम से टोल भुगतान करना होगा। अब तक यह सुविधा केवल चार पहिया या उससे बड़े वाहनों तक सीमित थी।
अब तक क्यों नहीं लगता था टोल?
अब तक जब कोई दोपहिया वाहन खरीदा जाता था, तो उसी समय कंपनी द्वारा एकमुश्त टोल टैक्स लिया जाता था, जिससे बाद में टोल पर कोई भुगतान नहीं करना पड़ता था। लेकिन नए नियम के तहत, हर बार नेशनल हाईवे पर टोल क्रॉस करते समय भुगतान करना होगा।नियम तोड़ने पर लगेगा ₹2000 का जुर्माना।
कितने टोल प्लाजा हैं भारत में?
देशभर में 1057 टोल प्लाजा NHAI के अधीन हैं।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 123 टोल प्लाजा
आंध्र प्रदेश में 78
बिहार में 33
क्या है ₹3000 वाला वार्षिक पास?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में फास्टैग आधारित वार्षिक पास योजना का ऐलान किया था।
15 अगस्त से लागू होगी योजना
₹3000 में मिलेगा पास
200 ट्रिप्स तक फ्री यात्रा
यह सुविधा सिर्फ NHAI व नॉर्थ ईस्ट के टोल्स पर मान्य होगी
जनता में गुस्सा
इस फैसले से दोपहिया वाहन चालकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई, पेट्रोल और इंश्योरेंस की मार झेल रहे आम नागरिकों पर यह अतिरिक्त बोझ है।