झारखंड कर्मचारियों की ब्रेकिंग खबर : दीपावली-छठ को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, वित्त विभाग ने भी जारी कर दिया आदेश, पढ़िये आदेश …

Jharkhand Employee News : झारखंड के कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। हेमंत सरकार ने कर्मचारियों की हित में बड़ा फैसला लेते हुए अक्टूबर महीने की सैलरी एडवांस में देने का आदेश दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने अपने आदेश में कहा है कि ये फैसला दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर सरकार ने लिया है।
वित्त विभाग के आदेश के मुताबिग दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा ये निर्णय लिया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड हाईकोर्ट व विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 के मासिक वेतन का भुगतान 16 अक्टूबर से किया जाये।
आपको बता दें कि दीपावली के मद्देनजर कई कर्मचारी संगठन की तरफ से भी ये मांगें उठी थी कि सरकार अक्टूबर माह की सैलरी एडवांस में जारी करे। अब सरकार ने कर्मचारी हित में फैसला ले लिया है। लिहाजा अब गुरुवार से कर्मचारियों के खातों में सैलरी पहुंचनी शूरू हो जायेगी। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जायेगा, वहीं 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है। जबकि उसके छह दिन बार छठ मनाया जायेगा।