Breaking News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे दूसरी बार कोविड-19 के शिकार हुए हैं। सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चिकित्सकों की सलाह से वह हम आइसोलेशन में हैं। पिछले दो-तीन दिनों से मुख्यमंत्री के अस्वस्थ और बुखार से पीड़ित होने की बात सामने आ रही थीं।

नीतीश कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में वे कोरोना संक्रमित हुए थे। तब सीएम हम आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हो गए थे। उस वक्त सीएम आवास में 50 से ज्यादा कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अभी हाल में ही बिहार सरकार के कई मंत्री कोराना संक्रमित पाए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया है कि अभी सीएम की तबियत अभी नियंत्रण में है। बीते कुछ दिनों में जितने लोग सीएम के संपर्क में आए हैं उनका भी जांच किया जाएगा। बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है। आम से लेकर खासतक कोरोना के शिकार हुए। बीते दिनों बिहार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हुए थे। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत कई मंत्री इन्फेक्टेड हो गए थे। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के पटना आगमन पर कई मंत्री कोरोना संक्रमण की वजह से उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि डॉक्टरों का मानना हगै कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रिकवरी तेजी से हो रही है।

डॉक्टरों ने सीएम को आराम करने की सलाह दी है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होम आइसोलेशन में आराम कर रहे हैं। सीम नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। माना जा रहा है कि उन्हें इसका अनुमान था। इसी वजह से वे समारोह से दूर रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close