ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर आ रही है। अब तक मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है। उनकी जगह पर अर्जुन मेघवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया गया है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। हालांकि ये फेरबदल अचानक क्यों किया गया इसके बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है ।भू-विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरेन रिजिजू को सौंपा जा रहा है.

अर्जुन राम मेघवाल, को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.
किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले कुछ समय से वह और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे. किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्‍टम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है. देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं. इसके अलावा भी कुछ सख्‍त टिप्‍पणियां उन्‍होंने की थी.

Related Articles

close