डबल मर्डर से दहला राजधानी: जूस काउंटर संचालक और स्टाफ की गोली मारकर हत्या

रांची : राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार हत्या कर दी. इस घटना में जहां जूस काउंटर के संचालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्टाफ को आनन- फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया. इलाज की दौरान उसकी भी मौत हो गई.

यह घटना राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी में हुई है, जहां शुक्रवार की देर रात चिरौंदी साइंस सिटी के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को अपराधी ने गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

close