ब्रेकिंग : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, सुबह से कई लोकेशंस पर चल रही छापेमारी

ब्रेकिंग : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, सुबह से कई लोकेशंस पर चल रही छापेमारी

रायपुर: सोमवार को, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में यह छापेमारी की गई। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कई अन्य व्यक्तियों से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की गई। केंद्रीय निकाय ने भूपेश बघेल के घर सुबह-सुबह छापेमारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी दावा कर चुकी है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ, जबकि शराब सिंडिकेट ने कथित तौर पर अपराध की आय के रूप में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की. मामले के सिलसिले में राज्य सरकार के अधिकारियों और व्यापारियों सहित कई व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है. मामले को लेकर ED, ACB में FIR दर्ज कराई गई है. दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है. ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल डीजल रेट टुडे : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट…जानें आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close