BREAKING: 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी आग….अफरा-तफरी में कूदे लोग….अब तक 3 की मौत…VEDIO में दिखा भयावह मंजर….

BREAKING: 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी आग….अफरा-तफरी में कूदे लोग….अब तक 3 की मौत…VEDIO में दिखा भयावह मंजर….

इंडोनेशिया में समुद्री यात्रा के दौरान एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां 280 यात्रियों से भरे एक जहाज में अचानक आग लग गई। इस भयावह दृश्य के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा रहे हैं।

वीडियो में दिखा भयावह मंजर
घटनास्थल से आए वीडियो में यात्रियों के बीच चीख-पुकार मची हुई है। कई लोग अपने बच्चों को लेकर पानी में कूदते दिखाई दे रहे हैं। जहाज पर सवार यात्रियों में घबराहट का माहौल था, लेकिन कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को पहले बचाया।

अब तक 3 की मौत, 150 से ज्यादा रेस्क्यू
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकियों की तलाश के लिए समुद्री सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंडोनेशिया की नौसेना और राहत दल लगातार रेस्क्यू मिशन में लगे हुए हैं।

अभी भी कई लोग लापता
अधिकारियों का कहना है कि जहाज पर सवार सभी 280 यात्रियों की पहचान की जा रही है। कई यात्री अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम समुद्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि बचे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

किस वजह से लगी आग?
अभी तक आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आग जहाज के इंजन सेक्शन में लगी थी, जो देखते ही देखते पूरे हिस्से में फैल गई। घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles