BREAKING: सुबह-सुबह स्कूलों में ‘बम’ की धमकी से मचा हड़कंप! राज्य के 3 स्कूलों को आया खौफनाक ई-मेल, बच्चों में दहशत

7 बजे आए धमकी भरे मेल के बाद स्कूल परिसरों में मची अफरा-तफरी, पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा।

Ludhiana Bomb Threat: ई-मेल ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

पंजाब के लुधियाना जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तीन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा यह संदेश सुबह करीब 7 बजे स्कूल प्रशासन को मिला, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है।

जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत पुलिस व स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

स्कूल परिसरों में मची अफरा-तफरी

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों के पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।

इस दौरान स्कूलों में मौजूद छात्रों और स्टाफ के बीच भी दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ई-मेल भेजने वाले की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। साइबर टीम की मदद से उस ई-मेल की जांच की जा रही है, जिससे यह धमकी भेजी गई।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।फिलहाल स्कूल परिसरों की जांच जारी है और हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close