ब्रेकिंग: झारखंड की राजनीति में आएगा बड़ा भूचाल , कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ज्वाइन करेंगी BJP !

Breaking: Big earthquake in Jharkhand politics, Congress MLA Purnima Neeraj Singh will join BJP!

Dhanbad। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार के भाग दौड़ का खेल जारी है। सभी उम्मीदवार टिकट पाने की दौड़ में दूसरे पार्टी का दामन थामने की जुगाड में लगे है। ऐसे में एक बड़ी खबर धनबाद से है जहां कांग्रेस पार्टी की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पार्टी छोड़ने की खबर आ रही है। अंदेशा लुगाया जा रहा है की पूर्णिमा नीरज सिंह बीजेपी का दामन थाम सकती है।

मालूम हो की वर्तमान में पूर्णिमा नीरज सिंह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से विधायक है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के छिड़ने से पार्टी और गठबंधन सरकार की बड़ा झटका लग सकता है।

झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से बीजेपी ने 11 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है।धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में अटकले लगाई जा रही है की धनबाद संसदीय क्षेत्र की अगली उम्मीदवार के रूप में पूर्णिमा नीरज सिंह के नाम की घोषणा पार्टी कर सकती है। जबकि पूर्व से धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, और रागिनी सिंह के नामों की चर्चा सुर्खियों में थी।

Related Articles