ब्रेकिंग – बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक झटका! 36 IAS अधिकारियों का तबादला…कई जिलों की कमान बदली…कौन गया कहाँ?

बिहार में प्रशासनिक भूचाल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, मयंक वरवड़े बने योजना विभाग के नए सचिव

बिहार सरकार ने बुधवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 IAS अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी। यह बदलाव वरीय अधिकारियों से लेकर जिलों में काम कर रहे अधिकारियों तक को प्रभावित करता है। अचानक हुए इस reshuffle ने नौकरशाही और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

मयंक वरवड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को स्थानांतरित करते हुए योजना एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

शीर्षत कपिल अशोक का कद बढ़ा

शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और सूचना विभाग में भी फेरबदल

  • अमित कुमार पाण्डेय – राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक

  • सुनील कुमार – बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के नए MD

  • अनिल कुमार – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक

इसके अलावा,

  • सुहर्ष भगत – भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक

  • अमन समीर – MSME निदेशक

  • मनेश कुमार मीणा – खान निदेशक

शिक्षा विभाग में बड़ा reshuffle

  • विक्रम विरकर – निदेशक, प्राथमिक शिक्षा

  • नवीन कुमार – परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद

जिलों में विकास की रफ्तार के लिए DDC बदले

  • आकाश चौधरी – बेगूसराय

  • नीलिमा साहू – नवादा

  • निहारिका छवि – बक्सर

अधिकारियों की नई तैनाती SDO स्तर पर भी

  • निशांत सिहारा – मोतिहारी सदर

  • प्रधुम्न सिंह यादव – कटिहार

  • अंजलि शर्मा – अरेराज

  • शिप्रा विजयकुमार चौधरी – आरा सदर

  • डॉ. नेहा कुमारी – सासाराम

  • कृष्ण चन्द्र गुप्ता – कहलगांव

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी मिला मौका

  • धर्मेंद्र कुमार – सामाजिक सुरक्षा निदेशक

  • डॉ. विद्या नन्द सिंह – हस्तकरघा निदेशक

  • तुषार सिंगला – मत्स्य निदेशक

  • सौरभ सुमन यादव – कृषि निदेशक

  • यतेन्द्र कुमार पाल – बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के MD

इन अधिकारियों का पद स्तर भी बदला

  • अमित कुमार पाण्डेयसुनील कुमार – अपर सचिव स्तर

  • कुमार अनुरागसुमित कुमारनवीन कुमारयतेन्द्र कुमार पाल – संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष

Related Articles