Bread Roll: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? ये क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल बना देंगे सबको दीवाना…रेसिपी जानकर रह जाएंगे हैरान….

Bread Roll: शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम कुछ चटपटा मिल जाए तो मज़ा ही अलग होता है। अक्सर लोग पकौड़े और समोसे का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं एक स्पेशल और क्रिस्पी डिश – आलू ब्रेड रोल। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि मेहमान से लेकर घर के छोटे-बड़े तक, सब इसके फैन हो जाएंगे।
Bread Roll: सामग्री (Ingredients):
आलू – 5 (उबले हुए)
ब्रेड – 12 स्लाइस
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
तेल – तलने के लिए
Bread Roll: विधि (Recipe):
सबसे पहले उबले आलू को अच्छे से मैश करें।
पैन में तेल गरम करके हरी मिर्च, धनिया पाउडर डालकर हल्का भून लें।
इसमें मैश किए आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
अंत में हरा धनिया डालकर थोड़ी देर भून लें। आपका मसाला तैयार है।
अब ब्रेड के किनारे काटकर, हल्का पानी में डुबोकर निचोड़ें और उसमें आलू मसाला रखकर रोल का आकार दें।
सारे रोल इसी तरह तैयार कर लें।
गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
Bread Roll: सर्विंग टिप:
गरमा-गरम ब्रेड रोल को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। कुरकुरी बाहरी परत और अंदर का मसालेदार आलू सबका दिल जीत लेगा।









