कोलइंडिया बोनस : कोयलाकर्मियों के बोनस पर फैसला कल, जानिए कितना मिल सकता है

रांची । कोयला कामगारों के सलाना बोनस पर 28 सितंबर को यानी कल फैसला होगा। प्रबंधन ने इस मुद्दे को लेकर कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई में बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 11 बजे से होगी। इसकी जानकारी पहले ही ट्रेंड यूनियनों को दे दी गई है। इस पर 2.35 लाख कामगारों की निगाहें टिकी है। आपको बता दें कि, कामगारों को हर साल दुर्गा पूजा से पहले बोनस दिया जाता है। इसका फैसला प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक में आपसी सहमति से लिया जाता है।
एक लाख बोनस की है मांग
कोयला कामगार इस बार बोनस एक लाख रुपए देने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 2021 मे कामगारों को सालाना बोनस 72,500 रुपए मिला था।
कब कब कितना बोनस मिला
2012- 26,000
2013- 31,500
2014- 40,500
2015- 48,500
2016- 54,000
2017- 57,000
2018- 60,500
2019- 64,700
2020- 68,500
2021- 72,500









