बम विस्फोट : रजौन क्षेत्र के खिडडी में हुए विस्फोट से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

बांका । जिले के रजौन थाना क्षेत्र में बम फटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना सोमवार की देर रात 11:15 की है। जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड्डी गांव में देर रात घर में अचानक बम फटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पुलिस की मदद से आनन-फानन में रजौन समुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार खिड्डी गांव निवासी विकास कुमार के घर में देर रात अचानक बम फटने की तेज आवाज आई, जिसकी सूचना पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं एसआई उमेश प्रसाद सिन्हा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया तो विकास कुमार का एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी होकर खून से लथपथ था। आसपास काफी मात्रा में रक्त स्राव हुआ था। घायल को पुलिस वाहन से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बम फटने के बाद घटनास्थल से बम का कुछ हिस्सा बरामद किया गया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत बना हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

क्षेत्र में शराब तस्कर भी काफी है सक्रिय

बिहार में शराबबंदी लागू क्या हुई, अवैध शराब का धंधा करने वालो की चांदी हो गई। झारखंड के रास्ते अवैध शराब लाकर होम सर्विस देकर मनमाने ढंग से पैसा वसूलते है। जबकि कई बार खिड़डी गांव के पास के राजावर मोड़ पर इस तरह के धंधेबाज मौजूद रहते है, शराब की डिमांड आते हीं धंधेबाज सक्रिय हो जाते है जिसके बाद शराब सप्लाई का काम शुरू हो जाता है। लोगों की माने तो यही वजह है कि इस क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आए दिन मोटर साइकिल चोरी, छिनतई, मारपीट की घटना होती रहती है। पुलिस को मालूम रहने के वावजूद कोई कारवाई नही कर पाती है। इसके पीछे के उद्देश्य को आम लोगो को समझ पाना मुस्किल है।

Related Articles

close