बम से हमला: पूरा घर उड़ाने की थी साजिश बाल- बाल बचा परिवार, पुलिस कर रही है मामले की जांच

गढ़वा: जिला के बिसुनपुरा थाना क्षेत्र ल अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता का घर अज्ञात लोगों ने बम से उड़ा दिया है। घटना बीती रात लगभग 1 बजे की है। घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। बम विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज थी कि, दो किलोमीटर दूरी तक इसकी आवाज़ सुनाई दी। बम विस्फोट की घटना में बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

गांव में दहशत का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया ललित नारायण सिंह पीड़ित परिवार के घर गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दिया। थाना प्रभारी बुधराम समद पीड़ित के घर जाकर तहकीकात शुरू कर दी है। घटना घर से 150 मीटर की दूरी से अंजाम दिया गया है। घर से लगभग 150 मीटर की दूरी तक एक बिजली का तार पाया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसी तार के जरिये विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

देखे video …

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

बनारसी मेहता के भाई बलिराम मेहता ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ सुनकर हमलोग पूरी तरह से सहम गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग बनारसी मेहता के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे है। वही इस घटना से परिजनों के अलावे आस-पास के लोगो मे भी दशहत देखा जा रहा है।

वही घटना के बाद एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

close