चलती ट्रेन से एक्ट्रेस कूदी : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, सोशल मीडिया पर आयी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट
Actress jumps from a moving train: Bollywood actress Karishma jumps from a moving train, health update of the actress came on social media

Actress Karishma Sharma : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा चलती ट्रेन से कूदने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गयी। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। करिश्मा शर्मा बॉलीवुड की फिल्मों ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘उजड़ा चमन’ में नजर आ चुकी हैं।
करिश्मा हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं थीं। वह मुंबई लोकल ट्रेन से चलते वक्त डर के कारण कूद पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। करिश्मा पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन अब डिस्चार्ज हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा कर फैंस का धन्यवाद किया। करिश्मा मुंबई में एक शूट के लिए लोकल ट्रेन से चर्चगेट जा रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके बताया था कि इस दौरान उनके साथ एक बेहद डरावनी घटना हुई।
इस घटना को लेकर करिश्मा ने बताया कि उस दिन उन्होंने साड़ी पहन रखी थी और वे ट्रेन में चढ़ चुकी थीं। लेकिन उनके दोस्त ट्रेन में चढ़ नहीं पाए थे। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, इसके बाद करिश्मा घबरा गईं और डर के मारे चलती ट्रेन से कूद गईं। इस दौरान उन्हें पीठ और सिर पर गहरी चोटें आईं और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पड़ गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक उनका इलाज चला।
हालांकि अब करिश्मा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी सेहत को लेकर फैंस को अपडेट दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “आखिरकार मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने बताया कि शुक्र है चोट ज्यादा गहरी नहीं है। हालांकि, ठीक होने तक मुझे कुछ समय तक दर्द रहेगा। यह वाकई एक मुश्किल और डरावना अनुभव रहा है, लेकिन आप सभी का प्यार, दुआएं और साथ पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। सच कहूं तो इसी ने मुझे इससे उबरने की ताकत दी।”
करिश्मा ने अपनी मां का भी खासतौर पर जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने तुरंत अगली फ्लाइट पकड़ ली और उनके पास आ गईं। “मां ने मुझे बहुत हिम्मत दी। मेरे साथ रहने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”करिश्मा के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।









