BJP को झटका: बीजेपी के पूर्व विधायक JMM में हुए शामिल….हेमंत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कर विपक्ष पर साधा निशाना

रांची: भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गये। बीजेपी के पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने झामुमों में स्वागत करते हुए कहा कि वो पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। इससे पहे हेमंत सोरेने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि षड़यंत्र करने वाले को बेनकाब किया जाये। झारखंड में आदिवासियों और मूलवासियों का राज चलेगा या षड़यंत्रकारियों का। हेमंत सोरेने कहा कि षड़यंत्रकारियों को पता है कि 5 साल अगर हेमंत की सरकार रही तो मूलवासी इतने मजबूत हो जायेंगे कि षड़यंत्र करने वालों को बाहर जाना होगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का नेतृत्व उन हाथों में चला गया था जिनका प्रदेश की जल, जंगल, जमीन से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों को यहां छलने का काम किया है। आवाज उठाने वालों को दबाया गया। झारखंड में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति और ओबीसी, एससी-एसटी को सरकार ने आरक्षण दिया है।

Related Articles