दो सगे भाइयों के बीच खूनी खेल : संपत्ति विवाद में शख्स ने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बोकारो : जिले से एक इंसानियत शर्मसार कर देने वाली ख़बर आ रही है। एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद वह फरार हो गया। वहीं, दूसरी तरफ उसके घायल भाई को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बोकारो जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के बूढ़ी बिल्हौर की है। इस संबंध में सियालजोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच पहले संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार की देर रात लगभग 10:00 बजे दो भाइयों के बीच बहस होने लगी। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई. उसी में संतोष दास ने अपने भाई दिनेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. सिर में चोट लगने की वजह से वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. जिसके बाद घरवाले घबरा गए और आनन फानन में दिनेश को बोकारो सदर अस्पताल ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि वहां दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है और मारपीट के मामले में पहले भी 3 बर बार जेल जा चुका है। इधर, इस मामले में दिनेश के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल दिनेश का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमले के बाद से ही आरोपी फरार है।उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close