कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष, 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दूर कोहाट जिले के दर्रा आदम खेक इलाके में हुई।

पुलिस ने कहा कि घायलों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस ने कहा कि शवों और घायलों को पेशावर के अस्पताल में भेज दिया गया है।

बता दें कि कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो जनजातियों के बीच विवाद पिछले कुछ वर्षों से जारी है और गतिरोध को समाप्त करने के लिए कई बार सुलह कराने की कोशिश की गई।

Related Articles

close