कवर्धा/छत्तीसगढ़: दहेज में मिले होम थियेटर में ब्लास्ट होने से दुल्हा और उसके भाई की मौत हो गयी। वही इस घटना में सात लोग घायल हुए है जिसमे चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि शादी में मिले सामान को खोलकर परिवार के लोग देख रहे थे। इसी दौरान होम थियेटर को बजाकर परिवार के लोग चेक कर रहे थे, तभी घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम एफएसएल की टीम के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी

जानकारी के अनुसार होम थियेटर को पहली बार आज चालू किया था। शख्स ने जैसे ही होम थियेटर को ऑन किया वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। धमाके में मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी।

इस धमाके में सात लोग घायल हुए है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमाके का कारण क्या था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...