भाजपा नेता को मारी गोली: दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप, घर के सामने मारी गयी गोली, पुलिस ने जांच की शुरू….

BJP leader shot: Firing in broad daylight creates panic in the area, shot in front of the house, police begins investigation...

Election News: विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। भाजपा नेता को दिन दहाड़े गोली मार दी गयी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच मेंजुट गयी है। घटना बिहार के भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली की बतायी जा रही है। भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई।

 

इस हमले में बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद का बदला था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

 

आरोप है कि सूरज तांती, जो सुर्खिकल इलाके का रहने वाला है, अपने 2-3 साथियों के साथ हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और बबलू यादव को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली भाजपा नेता के पेट में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था और हमलावर बबलू यादव की दिनचर्या पर नजर रख रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार, घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले इलाके के एक फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद की जानकारी भाजपा नेता बबलू यादव ने बरारी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद देवानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बात से नाराज सूरज तांती ने बदला लेने की ठान ली और आज दिनदहाड़े यह हमला कर दिया।

 

घटना की पूरी वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावर सूरज तांती और उसके साथियों की पहचान कर ली है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

 

भागलपुर के एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। यह हमला पूरी तरह से आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा है।”

Related Articles