“बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी”-जीतन राम मांझी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान से बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने कहा था कि जब तक वे हैं तबतक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती।

अब भाजपा लालू प्रसाद पर पलटवार कर रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी लालू यादव पर पलटवार किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर बोला हमला

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-परम आदरणीय @laluprasadrjd जी वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं। लेकिन एक जानकारी रख लिजिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी। साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ़ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी। वर्ष 2014 में तो आपके सामने ही केन्द्र में भाजपा NDA सरकार बनी।

और आजतक बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी। वैसे यदि इस बात से जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में जलन में काम करने वाला अच्छा लोशन मिलता है आप उपयोग कर सकतें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close