चिड़ीमार है भाजपा, हेमंत सोरेन ने भाजपा को कहा चोर, बोले, सत्ता के लोभ में भाजपा पागल हो गयी है

BJP is a bird catcher, Hemant Soren called BJP a thief, said, BJP has gone mad in greed for power

Jharkhand Election: झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ही नेताओं की जुबान भी तल्ख होती जा रही है। भाजपा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चोर कहा है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि चिड़ीमार है भाजपा, लोकतंत्र चोर है भाजपा, सांसद चोर है भाजपा, विधायक चोर है भाजपा, इस आदिवासी के खिलाफ भाजपा के लोग षड्यंत्र पर षड्यंत्र करने पर लगे हुए हैं। मगर कभी बाल भी बांका नहीं कर पाए हैं। झारखण्ड के मेरे करोड़ों लोगों का स्नेह और आशीर्वाद जो है मेरे साथ।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता के लोभ में भाजपा पागल हो गयी है। लोभी भाजपा को झारखण्ड से भगाने का काम करना है। भाजपा हमारा CNT/SPT खत्म करने की कोशिश करता है भाजपा हमारे आदिवासी-मूलवासी को घुसपैठिया बोलता है।

भाजपा सिर्फ समाज में नफरत फैलाने का काम करता है। यह कभी भी झारखण्ड के लोगों के विकास की बात नहीं बोलते हैं। उखाड़ फेंको ऐसे झारखण्ड, आदिवासी और मूलवासी विरोधियों को।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण भाजपा के गले की हड्डी बन गया है। इसलिए भाजपा झारखण्ड में सिर्फ और सिर्फ जहर घोलने की बात करता है, विकास की बात कभी भी नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि उखाड़ फेंको ऐसे झारखण्ड विरोधियों को। तीर-धनुष से झारखण्ड के खिलाफ साजिश करने वाले चिड़ी, कौवों और गिद्धों को गिराने का काम करें।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि हमने विकास की इतनी लंबी लकीर खींची है जो भाजपा 20 साल तक भी नहीं खींच पायी। झारखण्ड में पहली बार हमारे प्रवासी साथियों की सुध अगर किसी ने ली है तो आपकी झारखण्ड सरकार ने ली है।

भाजपा के लोग झारखण्ड में चली हमारी योजनाओं के बोझ तले 5-10 गज नीचे दब चुके हैं। इसलिए भाजपा के लोग सिर्फ झूठ और झूठ बोलने का काम करता हैं। इन्हें झारखण्ड जी जनता से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड के लाखों-करोड़ों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का हमने काम किया है। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। आपका बोझ हमने अपने कंधे पर उठाया है। आप खुशहाल रहेंगे तो हमारा झारखण्ड भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि पहले चरण में INDIA गठबंधन बहुत भारी मतों से जीत कर आ रहा है। दूसरे चरण में हमें दोगुने जोश और ताकत के साथ एंडी गठबंधन को झारखण्ड से चलता कर देना है।

Related Articles