BJP ने फाइनल किए 101 उम्मीदवार…16 मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है…75 पार नेताओं को भी मिलेगा मौका…
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। वहीं गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कुछ सहयोगी दलों में नाराजगी भी दिख रही है।

पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब बीजेपी ने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। हालांकि पार्टी कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है, वहीं 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को चुनाव लड़ने का मौका भी मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार, बिहार की चुनावी जंग को जीतने के लिए बीजेपी 75 पार नेताओं को मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा कुछ केंद्रीय नेताओं और पुराने दिग्गज नेताओं के टिकट काटने की संभावना भी है।
उम्मीदवारों की घोषणा
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम से प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा:
“एनडीए गठबंधन ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। अब हम उम्मीदवारों की घोषणा शुरू करेंगे। पांच पांडव जैसी एकता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।”
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव में अटूट और एकजुट होकर लड़ेंगे। वहीं, मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि सही नीति, सही नियत और सक्षम नेतृत्व के साथ निर्णय सही समय पर होता है।
एनडीए में सीट बंटवारा
BJP – 101 सीटें
JDU – 101 सीटें
LJP (रामविलास) – 29 सीटें
RLM – 06 सीटें
HAM – 06 सीटें
सहयोगी दलों में नाराजगी
एनडीए में सीट बंटवारे के बाद कुछ सहयोगी दल जैसे उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी नाराज हैं। कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जताई, जिसमें संकेत मिले कि कुछ सीटें उनके दावे के बावजूद उन्हें नहीं मिली हैं। उन्होंने लिखा:
“आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।”
सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा ने कल भी अपने समर्थकों से 6 सीटों पर मिलने वाले गठबंधन के लिए माफी मांगी।








