भाजपा प्रत्याशियों का आज हो सकता ऐलान, बीजेपी ने बुलायी शाम 6 बजे प्रेस कांफ्रेंस, पहली लिस्ट में हो सकते हैं इतने नाम…

BJP release first list of Lok Sabha candidates : प्रत्याशियों के नामों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) आज शाम को उम्मीहदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रें स बुलायी है। प्रेस कॉन्फ्रेंेस के दौरान ही उम्मीददवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) में नए सहयोगियों की भी घोषणा कर सकती है। बीजेपी 100 से ज्यादा नामों की घोषणा कर सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज शामिल होंगे।

भाजपा ने इन उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने के लिए बहुत ही लंबी प्रोसेस को अपनाया था। नमो एप पर जनता से उनके क्षेत्र में सर्वाधिक तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम बताने को कहा गया था। पार्टी ने भाजपा के सांसदों से पूछा था कि आपने बीते दो सालों में क्या काम किया है, उसका ब्यौरा दीजिए। हर संसदीय क्षेत्र का सर्वे एजेंसियों से कराया गया। उम्मीदवारों के चयन के लिए आरएसएस का फीडबैक भी पार्टी ने लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. यह मीटिंग रात 8 बजे शुरू होकर सुबह करीब 4 बजे तक चली थी, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गत भारतीय नेता शामिल हुए थे. बैठक में लगभग 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी और 155 से अधिक सीटों को लेकर फैसले किए गए, जिसका ब्योरा भाजपा की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close