BJP नियुक्ति : शशांक राज भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, आरती को मिली महिला मोर्चा की कमान, भाजपा ने प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की लिस्ट की जारी

रांची। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। भाजपा लगातार अपने संगठनों में नियुक्तियां कर रही है। भाजपा ने अब अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कियाहै। शशांक राज को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गाय है।

यहां देखें लिस्ट…

वहीं महिला मोर्चा की कमान आरती सिंह को दी गयी है। आरती सिंह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष होगी। वहीं किशुन दास को अनुसूचित जाति मोर्चा, पवन साहू को किसान मोर्चा और अमरदीप यादव को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

शिवशंकर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और मोहम्मद अनवर हयात को अलपसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी मनोनीत प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि, आप सब अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।

Related Articles

close