BIT मेसरा के छात्र ने दी जान: “कोई है कमरे में जो मुझे पास बुला रहा है” हॉस्टल में छात्र की मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखी बातों ने पुलिस को उलझाया

रांची। इजीनयरिंग कॉलेज बीआईटी मेसरा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम पीयूष राज बताया जा रहा है, जो रामगढ़ के पतरातू का रहने वाला था। छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पीयूष के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में पीयूष ने अपने भाई और बहनों को लिखा है कि वह अपनी पढ़ाई को अच्छे तरीके से इनजाय कर रहा है, लेकिन कमरे में कोई है जो उसे अपने पास बुला रहा है। इसीलिए वो उसके पास जा रहा है।
पियूष ने यह भी लिखा है कि उसके छोटा भाई अच्छी से पढ़ाई करें और आईआईटी निकाले। सुसाइड नोट के अंतिम में पीयूष ने लिखा है कि वह उसे अदृश्य शक्ति के पास जा रहा है जो उसे बुला रहा है। सुसाइड नोट की इन बातों ने पुलिस को भी उलझा दिया है। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर इस सुसाइड नोट के रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पीयूष बीआईटी के हॉस्टल नम्बर तीन के कमरा न 91 में रहता था।
फिलहाल पुलिस परिजनों और सहपाठी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पीयूष के पिता विजय कुमार पतरातू में ही एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों को पीयूष की मौत की जानकारी दे दी गयी है। परिजनों का घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इधर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।









