झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक ,9 माह के बच्चे में पाया गया संक्रमण

रांची : बरसात के मौसम में लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने लगते है. पिछले कुछ दिनों आई फ्लू ने देशभर में अपना पांव पसार रखा था. जिसने काफी तादाद में लोगों को अपनी चपेट में लिया. बर्ड फ्लू ने भी कई राज्यों में दस्तक देकर हाहाकार मचाया. इसी बीच राज्य में अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है दरअसल, झारखंड में पहली बार बर्ड फ्लू का एक मरीज मिला है.

बता दें, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जांच बर्ड फ्लू का मरीज मिला है. जिसका इलाज डॉ राजीव मिश्रा की देख-रेख में चल रहा है. यह मरीज रिम्स के शिशु रोग विभाग से सामने आया है बताया जा रहा है कि इस संक्रमण की चपेट में रामगढ़ जिले के चंदवाडीह के रहने वाला एक 9 महीने का बच्चा आया है जिसका इलाज किया जा रहा है. इधर बर्ड फ्लू के दस्तक देने के बाद रिम्स ने राज्य वासियों को बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी हैं.

Related Articles

close