Bipasha Basu Pregnancy: शादी के 6 साल बाद मां बनने वालीं हैं बिपासा बसु, बेबी बंप को चूमते दिखे पति करण

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फैंस को आखिरकार को बता दिया है कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली तस्वीरों को शेयर किया है। इस फोटों में बिपाशा के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही बेहद खुश दिख रहे हैं। फोटो में उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने बेबी बंप पर हाथ रखा है। बिपाशा बसु ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थी बिपाशा मां बनने वाली है और इस पोस्ट के साथ अब ये खबर पर महर लग गई है।

बिपाशा ने फैंस को इतनी बड़ी गुडन्यूज देते हुए अपने कैप्शन में लिखा है, एक नया समय, नया चरण, हमारी जिंदगी में एक नई रोशनी का जुड़ना, इस पल ने हमें बहुत बड़ी खुशी दी है, हमने इस व्यक्तिगत तौर पर शुरू किया है और फिर हम मिले एक-दूसरे से और तब से हम दो हुए। केवल दोनों के लिए बहुत सारा प्यार, हमारे लिए थोड़ा अन्याय लगा, लेकिन बहुत जल्द…हम दो से तीन होने जा रहे हैं..हमारे प्यार से एक नई शुरुआत हुई, हमारा बच्चा जल्द हमारे पास होगा और हमारी खूबसूरत जिंदगी भी। आप सभी का धन्यवाद, आपके बेशर्त प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, दुर्गा-दुर्गा।’

Related Articles