गढ़वा। भवनाथपुर थाना पुलिस ने कैलान बरडीहा मार्ग के जंगल मे हुई मोटरसाइकल लूटकांड का राजफास करते हुए लूटकांड में संलिप्त दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लूट की मोटरसाइकल को बरामद किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते 14 नवम्बर को कैलान जंगल में एक मोटरसाईकिल लुट की घटना घटित हुई थी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा काण्ड का अनुसंधान हेतु एक टीम का गठन किया गया था। उक्त काण्ड का अनुसंधान हेतु गठित टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। 11जनवरी को उँटारी रोड थाना के पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से गठित टीम के द्वारा छापामारी कर काण्ड में लुटी गयी वाहन बरामद करने के साथ लूटकांड के दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बंदला, थाना पाण्डू, जिला पलामू के 21 वर्षीय ज्ञानेन्द्र शर्मा उर्फ छोटू पिता दिनेश शर्मा एवं ग्राम करमडीह, थाना- मझिऑव, जिला- गढ़वा के 19 वर्षीय अनिकेत कुमार पिता अधेन्द्र शर्मा, को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपर्द किया।

छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार सिंह, एसआई सहदेव कुमार साव, रामप्रसाद इंदवार, अशोक कुमार महतो, उँटारी रोड थाना पलामू एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह एवम भवनाथपुर के सशस्त्र बल शामिल थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...