नर्स की गर्दन बीजेपी नेता ने पकड़ी, धक्का भी मारा, संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी मांगें, तो भाजपा नेता से हुई झड़प…

ANM-MLA Vivad: भाजपा नेता और नर्सों के साथ विवाद की एक खबर सामने आयी है। भाजपा नेता के सामने महिला स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर पहुंची, तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला नर्स का भाजपा नेता ने गर्दन तक पकड़ लिया। अब इस मामले में आंदोलनरत संविदाकर्मियों का गुस्सा भड़क गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला बिहार के कटिहार का है। यहां संविदा स्वास्थ्यकर्मी (ANM) अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ANM अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रही है। इसी हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को जानकारी मिली की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कटिहार नगर भवन पहुंचने वाले हैं तो स्वास्थ्यकर्मी उनका घेराव करने पहुंच गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए थे और अपनी मांगों को लेकर नारे लगा रहे थे। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल नगर भवन पहुंचे तो स्वास्थ्यकर्मी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान एक बीजेपी नेता ने महिला कर्मी की गर्दन पकड़कर धक्का मार दिया।भाजपा नेताओं की एएनएम संविदा कर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी माफी मांगने की मांग करने लगे।

एएनएम आरती कुमारी और पूजा कुमारी ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें मिलने से रोक दिया और हाथापाई करने लगे। प्रदर्शनकारी यशकांत शर्मा ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

हमारी बात न जिला प्रशासन और न राज्य सरकार सुन रही है। हम शोषण कर्मियों की तरह काम कर रहे हैं। हम अपनी मांगों को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। बीजेपी नेताओं ने महिला कर्मी के साथ गलत व्यवहार किया है।

महिला प्रदर्शनकारी आरती कुमारी ने कहा कि हमारा गर्दन पकड़कर साइड कर दिया गया। हम अपने हक मांगने पहुंचे थे।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि एएनएम कर्मियों ने ज्ञापन दिया है।

Related Articles

close