सिपाही बनते ही मेरी पत्नी बदल गयी है साहब! पति ने SSP से लगायी गुहार, कहा, मेरी पत्नी से बात करवा दीजिये… वो तो मेरा नंबर…

Regional News: … जब से देश में ज्योति मोर्या का प्रकरण आया है, तभी से ना जाने कई पत्नियों पर पतियों ने दगाबाजी और बेवफाई का आरोप मढ़ना शुरू कर दियाहै। अब एक ऐसा ही आरोप बिहार के गया में सामने आया है। जहां महिला कांस्टेबल पर पति ने बेवफा होने का आरोप लगाया है।
पति ने पत्नी की शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस अधीक्षक से पति ने पत्नी से मिलवाने की गुहार लगायी है। SSP को लिखित आवेदन में कहा कि, ‘पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही हैं, मिल नहीं रही हैं।
पति का आरोप है कि उसके मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। यही नहीं वो साढ़े छह साल के बच्चे को लेकर चली गई हैं। पति ने मांग की है कि वो चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी पत्नी से मिला दें।’
पीड़ित पति का नाम मिथिलेश कुमार है, जो शेरघाटी थाना क्षेत्र के भुजौल गांव के रहने वाले हैं। मिथलेश कुमार के मुताबिक उन्होंने बताया कि, मेरी शादी 2017 में झारखंड के हंटरगंज की प्रीति कुमारी के साथ हुई थी। सब कुछ ठीक चलता रहा।
लेकिन, 2021 में जैसे ही प्रीति की पुलिस में नौकरी लगी, घर की खुशियां धीरे-धीरे बिखरने लगीं। प्रीति अब पहले जैसी नहीं रही। न वह मुझसे बात करती है, न ही मिलने आती है।वहीं, बोध गया बीएमपी में तैनात पत्नी प्रीति का कहना है कि ‘मिथिलेश मेरा एटीएम छीनकर पैसे निकालते थे।
दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसलिए उनके साथ नहीं रह सकती। इधर पुलिस ने शिकायत पर कहा है कि सिपाही प्रीति के पति मिथिलेश ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है।’









