UPSC में बिहार का जलवा! इस बार IAS लिस्ट ने सबको चौंकाया, 15 बने अफसर, 3 को मिला होम कैडर

UPSC CSE IAS 2024। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजों ने इस बार बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC में इस बार बिहार के 15 युवाओं ने IAS अफसर बनकर इतिहास रच दिया है, जिनमें से 3 अभ्यर्थियों को होम कैडर भी मिला है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है, जब बिहार से केवल 11 IAS ही निकल पाए थे।



बिहार के 15 युवाओं ने पहनी IAS की टोपी

UPSC CSE 2024 के जरिए कुल 179 अभ्यर्थियों को IAS मिला है। इनमें से बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवार बिहार से हैं, जो राज्य के शैक्षणिक माहौल और मेहनत की कहानी बयां करता है।

बिहार के रहने वाले 15 IAS अफसर – पूरी लिस्ट

  • राज कृष्ण झा (AIR 8) – जनरल – बिहार कैडर

  • हेमंत (AIR 13) – जनरल – उत्तर प्रदेश

  • संस्कृति त्रिवेदी (AIR 17) – जनरल – उत्तर प्रदेश

  • शोभीक पाठक (AIR 37) – जनरल – महाराष्ट्र

  • कुमुद मिश्रा (AIR 69) – जनरल – बिहार कैडर

  • ऋत्विक मेथन (AIR 115) – OBC – झारखंड

  • ऋत्विक रंजन (AIR 195) – OBC – केरल

  • अर्णव आनंद गुप्ता (AIR 213) – OBC – राजस्थान

  • संदीप कुमार (AIR 266) – OBC – उत्तर प्रदेश

  • पारस कुमार (AIR 269) – OBC – तेलंगाना

  • सुधा चौहान (AIR 347) – OBC – ओडिशा

  • लक्ष्मी नारायण वर्मा (AIR 373) – OBC – AGMUT

  • सौरभ सुमन (AIR 391) – OBC – असम-मेघालय

  • सुशांत कुमार (AIR 405) – OBC – AGMUT

  • दीपक कुमार (AIR 989) – OBC – बिहार कैडर

बिहार को मिले 3 होम कैडर IAS

इस बार खास बात यह रही कि बिहार के तीन होनहारों को अपने ही राज्य में सेवा का मौका मिला—

  • राज कृष्ण झा (AIR 8)

  • कुमुद मिश्रा (AIR 69)

  • दीपक कुमार (AIR 989)

बिहार कैडर को मिले कुल 10 नए IAS

UPSC 2024 में बिहार कैडर को देश के अलग-अलग राज्यों से 10 नए IAS अफसर मिले हैं, जिनमें झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे प्रशासनिक मजबूती और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

UPSC टॉपर्स को कौन सा कैडर मिला?

  • शक्ति दुबे (AIR 1) – उत्तर प्रदेश कैडर

  • हर्षिता गोयल (AIR 2) – गुजरात कैडर

  • दोंगरे अर्चित पराग (AIR 3) – कर्नाटक कैडर

किस रैंक तक मिला IAS?

  • जनरल कैटेगरी – AIR 80 तक

  • OBC – AIR 447 तक

  • SC – AIR 468 तक

  • ST – AIR 456 तक

  • दिव्यांग – AIR 990 तक

UPSC 2024 के नतीजों ने साफ कर दिया है कि बिहार एक बार फिर IAS फैक्ट्री बनकर उभरा है। 15 IAS अफसर, 3 होम कैडर और टॉप रैंकर्स की मौजूदगी ने राज्य के युवाओं के हौसले को नई उड़ान दी है। आने वाले वर्षों में बिहार की यह सफलता और बड़ी होने के संकेत दे रही है।

Related Articles