बिहार: मनचलों की शर्मनाक करतूत, पोती को छेड़ा; दादा ने शिकायत की तो उतार दिया मौत के घाट

बिहार । मधुबनी में मनचलों की शर्मनाक करतूत सामने आई है पहले गांव की एक लड़की को छेड़ा और जब उसके बूढ़े दादा ने शिकायत की तो पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना मधुबनी के मधवापुर के एक गांव की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय श्रीचन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कांड के सभी आरोपी फरार हैं। कांड से इलाके के लोग चिंता में हैं कि घर की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की नाबालिग पोती के साथ गांव का ही रोशन राम नामक युवक छेड़खानी करता था। सोमवार को लड़की अपने घर से बाहर कहीं जा रही थी। इसी दौरान रोशन ने उसके साथ बदसलूकी की। लड़की घर पर लौट कर आई और परिजनों को बताया। उसके दादा श्रीचन राम शिकायत करने आरोपी के घर गए। आरोपियों के परिवार वालों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। उल्टे लड़की पर लांछन शिकायत करने की पिटाई कर दी।

मृतक पंचायत समिति सदस्य थे। उनके पुत्र डोमन नाम ने बताया कि रोशन काफी समय से उसकी बेटी को परेशान करता था। परिवार वालों को शिकायत करते करते हम लोग थक गए थे। सोमवार को बुजुर्ग दादा से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो शिकायत करने फिर से उसके घर चले गए। दूसरे पक्षों के लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और बेहोश हो गए तो छोड़कर फरार हो गए।

बेहोश समझकर परिजन उन्हें मधवापुर सीएचसी ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रीचन राम की मौत हो गई थी। डॉक्टर ने परिजनों के कहने पर फिर से जांच किया और मृत बताया।

इस मामले में सहारघाट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने लिखित बयान नहीं दिया है। उनके बयान आगे की कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles